फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to heavy rains, the water level of Beas river and drains had increased: Deputy Commissioner

भारी बारिश के कारण बढ़ गया था ब्यास नदी और नालों का जलस्तर : उपायुक्त

Wed, 27 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 27 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water level of Beas river and drains had increased: Deputy Commissioner
कुल्लू-मनाली हाईवे बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने से यातायात के लिए बंद होने पैदल अपने बच्चे को कंधे
उपायुक्त ने किया बाढ़ प्रभावित छरूडू, रामशिला और आखाड़ा बाजार का दौरा
विज्ञापन

युद्धस्तर पर चला है हाईवे-305, एनएच तीन और कांडी-कटौला सड़क खोलने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश के बाद मौसम खुलने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार को उपायुक्त तोरुल एस राविश ने बाढ़ प्रभावित छरूडू, रामशिला तथा आखाड़ा बाजार क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ दौरा किया।
यहां लोगों को ब्यास नदी में अत्यधिक पानी आने से भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बताया कि जिला में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिससे लोगों के भवनों, जमीन और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं तथा पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर असुरक्षित भवनों को खाली करवाने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर अवरुद्ध सड़क मार्गों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटा हुआ है जिससे लोगों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सके। उन्होंने कहा हाईवे-305, राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन और कांडी-कटौला सड़क मार्ग को भी खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मोबाइल कनेक्टिविटी अधिकतर क्षेत्र में शुरू कर दी गई है और प्रशासन लगातार शेष क्षेत्रों के लिए मोबाइल ऑपरेटर्स के संपर्क में है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक यात्रा से परहेज करें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि राहत व बचाव कार्य समय पर किया जा सके।

इस अवसर पर एसपी डॉ. कार्तिकेयन, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed