कुल्लू। सीबीएसई शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी माह में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें कुल्लू खंड-दो के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह बात शनिवार को प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कही।
विद्यालय में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा और शिक्षा संवाद कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा में विद्यालय के विकास कार्यों, शिक्षा प्रणाली और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम सीबीएसई के तहत तैनात शिक्षकों से अभिभावकों का परिचय करवाया। इसके बाद टर्म परीक्षाओं का परिणाम साझा किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने मंच पर कुल्लवी, हिमाचली परंपराओं के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य भाषाओं में नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। संवाद