{"_id":"65bd2d41e5167d846904ced4","slug":"distress-increased-lights-out-in-manali-for-24-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116025-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दुश्वारियां बढ़ी, मनाली में 24 घंटे से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दुश्वारियां बढ़ी, मनाली में 24 घंटे से बत्ती गुल
Fri, 02 Feb 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से लाहौल फंसे पर्यटक सिस्सू नर्सरी में मनाली तक सड़क खुलने का इंतजार करते।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। जिले में लगभग तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के बाद मनाली में मौसम खुल गया है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। आधे मनाली में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं। घाटी में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
मनाली-कुल्लू हाईवे पर पतलीकूहल तक ही बसें चल रही हैं। इससे आगे लोगों को छोटे वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण मनाली का जनजीवन पटरी से उतर गया है। लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। बर्फबारी का सबसे अधिक असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। आधा मनाली 24 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है।
ओल्ड मनाली, ढूंगरी, सियाल, छियाल, कन्याल, वलसारी, कोठी, सोलंग, बुरुआ, अलेउ, प्रीणी, जगतसुख आदि इलाकों में बिजली नहीं है। मनाली शहर में भी दोपहर को बिजली बहाल हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद फिर बत्ती गुल हो गई। बिजली बोर्ड प्रबंधन के अनुसार बर्फबारी के कारण जगह-जगह पेड़ टूटे हैं।
विज्ञापन
इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस थाना, सर्किट हाउस के समीप बड़े पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दर्शन कालिया ने बताया कि बिजली बहाली के कार्य जारी हैं। कुछ एक इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है। नुकसान अधिक होने के कारण बिजली बहाल करने में वक्त लग रहा है।
कई ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। पेयजल स्रोत जम गए हैं। इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जनजीवन पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। सभी विभाग कार्य में जुटे हुए हैं। संवाद