{"_id":"6aaec7f0c2c32da1e90d04e5","slug":"disaster-widened-the-gap-the-department-will-bridge-it-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187111-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा ने बढ़ाई दूरी, विभाग करेगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा ने बढ़ाई दूरी, विभाग करेगा कम
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। लारजी-सैंज सड़क अब सैंज बस स्टैंड से जुड़ेगी। लोक निर्माण विभाग ने बोदली माता से सैंज बस स्टैंड तक करीब दो किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। सड़क बहाल होने से घाटी की 15 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान पिन पार्वती नदी की चपेट में आने से सड़क का यह हिस्सा बह गया था। इसके बाद से लोगों को सैंज बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन साल बाद सड़क की सुध लेते हुए क्रेटवाॅल लगाने का काम शुरू किया है। इस पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क दुरुस्त होने के बाद लोगों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल बोदली माता, अपर सैंज और सिहारनु देवता क्षेत्र से होकर वाहन सैंज बस स्टैंड पहुंच रहे हैं। इससे आईटीआई, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और कृषि व बागवानी विभाग के कार्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों, विद्यार्थियों और मरीजों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। ये सभी संस्थान और कार्यालय बोदली माता-सैंज बस स्टैंड मार्ग पर स्थित हैं।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि बोदली माता से सैंज बस स्टैंड तक सड़क दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। संवाद