{"_id":"670d58f51595cf201404b901","slug":"dil-chori-became-simple-but-the-audience-cheered-kullu-news-c-399-1-sml1012-209251-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिल चोरी साडा हो गया... पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिल चोरी साडा हो गया... पर झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के गीतों पर सैकड़ों दर्शक थिरके। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने सेम टाइम सेम जगह ले गई मेरा दिल...गीत से कार्यक्रम का आगाज किया।
इसके बाद तेरी मेरी अड़िये नी लगू टिच बटना दी जोड़ी..., गुड़ नाल इश्क मिठा..., फायदा कि प्लाजो पाके निकलने का... तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी..., आपको देखकर देखता रह गया...द्व इश्क च डूब जांदा बंदा कितना भी चलाक होंदा..., दिल चोरी साडा हो गया आदि गीतों पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या में रूस और कुल्लवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। रूस के सांस्कृतिक दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी, तो वहीं कुल्लू के सांस्कृतिक दल ने भी पारंपरिक कुल्लवी परिधानों में सजकर वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच कुल्लवी नाटी की आकर्षक प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 05:30 बजे हुई। सबसे पहले पुलिस और होमगार्ड बैंड ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके उपरांत सुर-ताल की परीक्षा को पास कर दशहरा के मंच पर पहुंचे प्रदेशभर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में एकल गीत, एकल डांस, समूह डांस और गीत के साथ क्लासिकल डांस और मॉडलिंग शामिल रही। हरियाणा के एनजेडसीसी के कलाकारों ने लोकनत्य और फिरदौस बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।