फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devta's of outer saraj will today go to kullu

कुल्लू दशहरा को आज कूच करेंगे बाह्य सराज के देवी-देवता

Sat, 01 Oct 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devta's of outer saraj will today go to kullu
कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुए देवता श्रृंगा ऋषि को पीठ पर उठाकर ले जाते देवलू।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। पांच से 11 अक्तूबर तक चलने वाले देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए जिले के सैकड़ों देवी-देवताओं के रथ सजकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

दो अक्तूबर से बाह्य सराज के देवी-देवता कुल्लू दशहरा रवाना होंगे। देवताओं के वाद्ययंत्रों ढोल-नगाड़े, नरसिंघे, करनाला और शहनाई को भी विशेष रूप से उत्सव के लिए सजाया गया है। दो सप्ताह तक देवी-देवतओं की चाकरी के लिए कारकून, हरियान तथा देवलुओं ने पूरी तैयारी कर ली है। दशहरा उत्सव के लिए मात्र तीन दिन का समय शेष है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन और देवी समाज में हलचल तेज कर दी है। दशहरा में भाग लेने के लिए बाह्य सराज आनी-निरमंड के देवरथ दो अक्तूबर से कुल्लू को रवाना हो जाएंगे। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देव खुडीजल, ब्यास ऋषि, कोट भझारी, टकरासी नाग, देवता चंभू, सप्त ऋषि तथा चोतरू नाग समेत बाह्य सराज के करीब 12 दर्जन देवीदेवता 150 से 200 किलोमीटर पैदल सफर कर कुल्लू दशहरा में शरीक होंगे। बंजार और सैंज घाटी के दुर्गम इलाकों के देवी-देवता भी अपने देवालय से बाहर निकल कर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीदेवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देवी-देवता दशहरा के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। दूरदराज के देवरथ दशहरा से तीन से चार दिन पहले ही रवाना हो जाते हैं। उसमें आनी और निरमंड के देवी देवता मीलों का सफर कर कुल्लू पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा को लेकर देव समाज को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed