फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Daksh's team won the quiz competition.

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में दक्ष की टीम रही विजेता

Thu, 27 Aug 2026 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Daksh's team won the quiz competition.
वैदिक श्लोक उच्चारण में रणवीर, रिनचेन और आकृति ने मारी बाजी
विज्ञापन

डीएवी मौहल में वैदिक सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में आयोजित सात दिवसीय वैदिक सप्ताह का समापन हो गया। वीरवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र हवन के साथ किया गया। इसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने भाग लिया और वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया।
विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए आर्य समाज पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने आर्य समाज के आदर्शों, सिद्धांतों और योगदान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में दक्ष, रिद्धिमा और एंजल की टीम ने प्रथम, जबकि मोहित, प्रद्युम्न और रितिका की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सप्ताहभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेता और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वैदिक श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में रणवीर, रिनचेन, आकृति, तान्या, तरुणा, सान्वी, आर्याही, शीतल और अर्शदीप को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आव्या, काश्वी, अनमोल, आरोही, अद्विका, दिव्यम सूद, शांभवी, कामिनी और आरोही को पुरस्कार मिले। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में तनिष्का, शिवन्या सिंह, कुश ठाकुर, दिव्यांश सिंह, कृतिका ठाकुर, सावी, सम्राज्ञी, तान्या और अर्शी सूद को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed