फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devta Girmal left for the royal bath

Kullu News: शाही स्नान के लिए रवाना हुए देवता गिरमल

Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Devta Girmal left for the royal bath
खराहल (कुल्लू)। बनोगी गांव के देवता गिरमल 26 वर्ष के बाद धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान देवता के साथ माता दशमी वारदा और देवता पनाणू के चिह्न भी साथ गए हैं। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता वीरवार को बनोगी स्थित देवालय से निकले। देवता का पहला ठहराव आणी थाच में हुआ। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों और कारकूनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

देवता का अगला पड़ाव शुक्रवार को जरी के समीप डुंखरा में होगा। शनिवार को देवता मणिकर्ण पहुंचेंगे। देवता के कारदार ठाकर चंद कोटिया और पनाणू देवता के पुजारी सुरेश दरोगा ने कहा कि 26 साल बाद देवता शाही स्नान करेंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मणिकर्ण में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

देवता शाही स्नान के उपरांत विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र मलाणा गांव जाएंगे। वहां पर देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा, इसके बाद देवता देवालय लौटेंगे। देवालय लौटने पर देवता का हारियानों की ओर से स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed