फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees throng the divine reunion; chants of 'Jai-Jai-Kar' resound.

Kullu News: देव मिलन में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Mon, 21 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the divine reunion; chants of 'Jai-Jai-Kar' resound.
म​णिकर्ण घाटी के पडेई शैयरी में पहुंचे देवी-देवता और उमड़ी श्रद्यालुओ की भीड़।-संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के पड़ेई शौयरी में सोमवार को पावन देव मिलन एवं धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सदियों पुरानी देव परंपरा और समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जयकारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

आयोजन में देवता छमाणी नारायण, माता चामुंडा धारा, उग्र तारा नगर, तारा पटन्ति और जंगरू महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं ने शिरकत की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवताओं का स्वागत किया गया। देव मिलन की पारंपरिक प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्यारे लाल, प्रवीन और सुरेश ने कहा कि हिमाचल की देव परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देव आस्था क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करती है। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देवी-देवताओं से सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed