फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demonstration in the office of four lane manufacturing company

Kullu News: फोरलेन निर्माता कंपनी के कार्यालय में प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in the office of four lane manufacturing company
संयुक्त किसान मोर्चा और सीटू के मजदूरों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संयुक्त किसान मोर्चा और सीटू के मजदूरों ने फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी के कार्यालय भडयाल तथा औट में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात एडीसी रोहित राठौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सीटू जिला सचिव राजेश कुमार शर्मा, नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा है कि श्रम की आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर पक्का रोजगार निश्चित किया जाए। संगठित, असंगठित स्कीम वर्कर और अनुबंध कर्मचारियों के लिए 26000 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन घोषित किया जाए। दस हजार रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन की गारंटी भी दी जाए।
विज्ञापन

रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, बिजली आदि सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद किया जाए और स्मार्ट मीटर की योजना को भी निरस्त किया जाए। अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण को समाप्त कर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 और वन अधिकार कानून को लागू किया जाए। मनरेगा के तहत 200 दिन काम और 600 रुपये प्रति दिन मजदूरी को लागू किया जाए। यदि सरकार मांगों पर गौर नहीं करती है तो आने वाले समय में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed