फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demonstration against Gunal Hydro Project

Kullu News: गुनाल हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against Gunal Hydro Project
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिल्ह में 1.5 मेगावाट के गुनाल हाइड्रो प्रोजेक्ट के विरोध में लोगों ने एक बार फिर आवाज उठाई है। ग्रामीणों ने विद्युत परियोजना का विरोध करते हुए एक स्वर में कहा कि डेढ़ मेगावाट के इस प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे। अगर प्रोजेक्ट को लगाने की कोशिश की गई तो चार पंचायतों के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को विद्युत परियोजना के विरोध में शिरढ़ गांव के नागनी मंदिर के पास लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पहले बैठक की। इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में चार पंचायतों बैंची, रायसन, शिरढ़ और देवगढ़ के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। बैंची पंचायत के प्रधान जोगिंद्र मेहरा ने कहा कि चार पंचायतों के लोग इस विद्युत परियोजना का लगभग 2 साल से विरोध कर रहे हैं। जिला प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन प्रशासन के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं निकाल रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत परियोजना लगने से यहां पर लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि और सेब के बगीचों में सिंचाई के लिए पानी की कमी होगी। इस नाले में पीने के पानी के स्रोत हैं। जहां पर विद्युत परियोजना का कार्य हो रहा है वहां देवी-देवताओं के पवित्र स्रोत भी है। परियोजना से लोगों की देवआस्था पर चोट पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है, जिसमें लोगों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर समय रहते इस परियोजना को बंद नहीं किया गया तो चार पंचायतों के लोग लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed