{"_id":"07c082aaa13e989a3261d115f3fd6ccf","slug":"demand-of-ariar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षकों को दिया जाए एरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षकों को दिया जाए एरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक में चर्चा की गई कि पार्वती वन मंडल के बीओ और वन रक्षकों को 4-9-14 के एरियर का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि अन्य तीन मंडलों में इसका भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
पार्वती वन मंडल में कर्मचारियों को करीब 12.50 लाख रुपये का एरियर देना बाकी है, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इसके अलावा वन रक्षक जो जंगलों में लकड़ी पकड़ते हैं, उसे उठाने के लिए किए गए खर्च का भुगतान भी दो सालों से विभाग की ओर से नहीं किया गया है। पार्वती वन मंडल में इस प्रकार के सबसे अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
बैठक में सरकार से मांग की गई है कि फंड का प्रावधान किया जाए। जिला कुल्लू वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक कुल्लू में आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। वहीं, समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, इसके लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गोपाल ठाकुर ने की। इस मौके पर कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर, दिले राम, ध्यान सिंह ठाकुर, बलवंत ठाकुर, चैतन्या शर्मा, प्रशांत शर्मा, कुशाल ठाकुर, चमन ठाकुर, नीरज, पुष्पा देवी, महासचिव बलविंद्र कौर, रीना देवी, अमर चंद, दीप शर्मा, नीरज शर्मा, खूब राम, बालम सिंह, रत्न लाल, भगवान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन