फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Shangdi arrived at the original site, Teel, after a decade.

Kullu News: एक दशक बाद मूल स्थान टील पहुंचे देवता शांगड़ी

Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deity Shangdi arrived at the original site, Teel, after a decade.
बंजार के टील में शांघड़ी और शंचूल महादेव का ​हुआ देव मिलन।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। रघुपुर क्षेत्र के आराध्य देवता शांगड़ी करीब एक दशक बाद वीरवार को अपने मूल स्थान टील पहुंचे। इस अवसर पर देवता शांगड़ी और शंचूल महादेव का भव्य मिलन हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवता शांगड़ी के कारदार तेज राम ने बताया कि हाल ही में देवता का नया रथ तैयार किया गया है। नए रथ को संपूर्ण देव कला प्रदान करने के लिए देवता अपने सैकड़ों हारियानों के साथ पहले दिन बछूट में शंचूल महादेव के दरबार पहुंचे हैं। बुधवार को टील मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार को देवता अपने मूल स्थान टील पहुंचे और संपूर्ण कला प्राप्त की। कारदार ने बताया कि शुक्रवार को देवता शांघड़ी, शंचूल महादेव के साथ पूरी हार की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दोनों देवताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम तक लगभग एक दर्जन गांवों की परिक्रमा करने के बाद देवता शांगड़ी बछूट में शंचूल महादेव के पास विराजमान होंगे। उन्होंने बताया कि देवता शांगड़ी की इच्छा होने तक वे शंचूल महादेव के साथ ही रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed