{"_id":"6769985b3e0971603c0fd29e","slug":"deity-bada-chhamahu-reached-kotla-after-completing-the-parikrama-kullu-news-c-89-1-klu1001-137563-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: परिक्रमा पूरी कर कोटला पहुंचे देवता बड़ा छमाहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: परिक्रमा पूरी कर कोटला पहुंचे देवता बड़ा छमाहूं
विज्ञापन
गांव-गांव में जाकर दिया लोगों को आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नए रथ में विराजमान होने के बाद देवता बड़ा छमाहूं की अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पूरी हो गई है। सोमवार को देवता बड़ा छमाहूं कोटला पहुंचे। देवता का देवालय पहुंचने पर हारियानों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
नया रथ बनने के बाद देवता 14 दिसंबर के बाद परिक्रमा पर निकले थे। गांव-गांव में देवता का भव्य स्वागत किया गया। देवता के साथ धामणी छमाहूं, पराशर ऋषि और नए रथ में सवार हुईं महाशक्ति तोतला माता भी साथ रहीं। देवता फगवाना, ओड़ीधार, नाउली, कोटला, धराखरी, धामण, लारजी, शलेउड़ी, चकुरठा, दलयाड़ा, पढारनी, डोघर गांव होते हुए वापस कोटला पहुंचे। देवता के पुजारी धनेश गौतम ने कहा कि कोटला पहुंचने के बाद देवता बड़ा छमाहूं ने देव परंपरा का निर्वहन किया। हारियानों ने देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। संवाद