{"_id":"67d70565273cbe8b620bfbfc","slug":"december-like-cold-returned-in-lahaul-valley-people-hiding-in-their-homes-kullu-news-c-89-1-ssml1012-143349-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल घाटी में लौटी दिसंबर जैसी सर्दी, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल घाटी में लौटी दिसंबर जैसी सर्दी, घरों में दुबके लोग
Sun, 16 Mar 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के रंगरिक में हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
अटल टनल रोहतांग से दौड़ने लगे फोर बाई फोर वाहन, तोद घाटी में ढाई फीट तक ताजा हिमपात
लाहौल-स्पीति जिले में अभी भी 124 संपर्क सड़कें और बिजली के 33 ट्रांसफार्मर पड़े हैं ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बर्फबारी से घाटी में एक बार फिर दिसंबर जैसी सर्दी हो गई है। लोग घरों में दुबक गए हैं।
बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए लगभग 18 घंटे बाद खुली। सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग की मशीनें ठंड और खराब मौसम के बीच सड़कों से बर्फ हटाने में जुटी हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कर बिजली बहाली का प्रयास कर रहे हैं।
उधर, स्पीति के तोद वेली के लोसर, क्योमो, क्योटो, हल, हंसा समेत कई गांवों में बीते 24 घंटों ने ढाई फीट तक बर्फ गिरी है। काजा लोसर के बीच सड़क पर यातायात बंद हो गया है। लाहौल-स्पीति में अभी भी 124 संपर्क सड़कें बंद हैं। बिजली के 33 ट्रांसफार्मर ठप हैं। उधर, उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि घाटी के जिन हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बंद है, वहां बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों ने पिछले 15 घंटों से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन
--