फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Debris came in the paagal naala of Sainj, traffic stopped for five hours

सैंज के पागल नाला में आया मलबा, पांच घंटे थमा यातायात

Sat, 20 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Debris came in the paagal naala of Sainj, traffic stopped for five hours
लारजी-सैंज मार्ग पर पागल नाला में आए मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में शुक्रवार रात से लगातार भारी बारिश ने कहर बरपाया है। इससे शहरी और ग्रामीणों क्षेत्रों में जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है। बड़ी-बड़ी चट्टानें और पत्थर सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

लारजी-सैंज सड़क पर शुक्रवार रात पागल नाला में भारी मलबा आया है। इससे पांच घंटे तक सैंज घाटी में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 70 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। अकेले निरमंड डिवीजन में 18, बंजार में 19, कुल्लू में दस और मनाली में तीन सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घरों में कैद हो गए हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग बंद पड़े मार्गों को बहाल करने में जुटा है, लेकिन बड़ी चट्टानें सड़क पर आने से जेसीबी मशीन भी उन्हें नहीं हटा पा रही है। इसके अलावा बिजली के 50 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। 70 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट हैं। ग्रामीण मोमबत्ती के सहारे राते गुजारने को मजबूर हो गए हैं। बारिश के बीच ट्रांसफार्मर बहाल करना बिजली बोर्ड के लिए चुनौती बना है। लारजी-सैंज सड़क पर कई जगह मलबा आने से घाटी के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सड़क पर बिहाली, करटाह, रोपा और शलबाड़ में लगातार मलबा आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनों से कई बार मलबा हटाया गया, लेकिन कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू रूप से नहीं खुल पाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की नालियां बंद, सड़कों पर बहा पानी
जिले में भारी बारिश ने लोक निर्माण विभाग के सभी दावों की पोल खोली है। शहरी क्षेत्रों में नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण कूड़े-कचरे से ब्लॉक हो गई है। इससे सारा पानी सड़क पर बहता रहा है। सड़कें तालाब में तबदील हो गई हैं और राहगीरों का चलना भी मुश्किल हुआ है। हालांकि लोक निर्माण विभाग बारिश को लेकर अपने कार्यों के कई दावे करता है, लेकिन सभी दावों की पोल खुली है। हालांकि विभाग नालियों को दुरुस्त करने में जुटा है। कुल्लू में शहर में भी पानी सड़कों पर बहता रहा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने भूस्खलन से बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed