फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dark hill in Banjar's refuge, road closed

Kullu News: बंजार के शरणधार में दरकी पहाड़ी, सड़क बंद

Thu, 24 Aug 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dark hill in Banjar's refuge, road closed
कुल्लू। बारिश से अब कुल्लू में पहाड़ भी दरकने लगे हैं। आनी में जहां भूस्खलन से कई मकान जमींदोज हो गए वहीं वीरवार को शरणधार में पहाड़ी दरकने से बंजार-गुशैणी सड़क बाधित हो गई।
विज्ञापन

मलबा और बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरकर नीचे आ गए। सड़क के काम में लगी जेसीबी और घर बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पहाड़ी दरकने का वीडियो बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सोशल मीडिया में साझा किया है।
विज्ञापन

कहा कि उनके घर के सामने शरणधार की पहाड़ी दरकी है। इससे बंजार-गुशैणी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। बंजार-खुंदन सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। उन्होंने लोगों से बरसात में सतर्कता बरतने की अपील की है। पहाड़ी दरकने के बाद लोगाें में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed