फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Danced wearing a mask in Malana

Kullu News: मलाणा में मुखौट पहनकर किया नृत्य

Mon, 19 Feb 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Danced wearing a mask in Malana
कुल्लू के अतिदुर्गम गांव मलाणा में फागली उत्सव में मुखौटा पहनकर नृत्य करते हुए।
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के ऐतिहासिक गांव मलाणा में सोमवार काे मुखौटों के साथ नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। फागली उत्सव में परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

मुखौटे पहने हुए विशेष तीन व्यक्तियों ने देव वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मलाणा में सप्ताहभर से फागली उत्सव की धूम मची हुई है।
विज्ञापन

फागली के दौरान यहां पर विभिन्न देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में फागली उत्सव को लेकर खुशी का माहौल है। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि सोमवार को परंपरा के तहत मुखौटों के साथ नृत्य किया गया। उन्होंने कहा कि देवता जमलू ऋषि के सम्मान में मनाया जाने वाला फागली उत्सव अलग होता है। ग्रामीण देव परंपराओं का सदियों से पालन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed