फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds of devotees gathered to witness the divine meeting at Simsa.

Kullu News: सिमसा में देव मिलन देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 23 Apr 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to witness the divine meeting at Simsa.
पंचमी मेले के उपलक्ष्य में हुआ कुल्लवी नाटी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के सिमसा गांव में आस्था की भीड़ उमड़ी है। देव सेनापति कार्तिक स्वामी के सम्मान में आयोजित पंचमी मेले में देवी-देवताओं के देव मिलन को देखने के लिए मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी-देवताओं के मिलन पर घाटी देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठी।

मेले के दौरान क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिल रही है। इस पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं की शोभायात्राएं सिमसा पहुंचीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। मेले में सियाली महादेव, शरवरी माता, जम्लू देवता, शांडिल ऋषि और वीरनाथ सहित कई देवता भाग ले रहे हैं। देवी-देवताओं का भव्य मिलन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया गया। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर स्वामी कार्तिक के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पंचमी मेले के उपलक्ष्य में कन्याल गांव में बुधवार को अर्जुन युवक मंडल कन्याल की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। युवक मंडल के प्रधान दिनेश नेगी ने बताया कि खेलकूद का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। इस अवसर पर सचिव ऋषि, कोषाध्यक्ष करण ठाकुर सहित यशपाल ठाकुर, विकास ठाकुर और कपिल ठाकुर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed