{"_id":"63f10d5e3b04e133d303c2dc","slug":"crowds-gathered-the-temples-of-manali-kullu-news-c-19-1-64549-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: मनाली के शिवालयों में उमड़ा में सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: मनाली के शिवालयों में उमड़ा में सैलाब
विज्ञापन
कुल्लू के भूतनाथ मदिंर में शिवरात्री के मौके पर बाबा के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइनें।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को मनाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा।
घाटी के शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बेल पत्र, जल एवं दूध अर्पित कर भक्तों ने शिव शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवरात्रि पर मनाली शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ।
नीलकंठ महादेव के बरान स्थित मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शिवरात्रि पर सियाली महादेव मंदिर, शिव मंदिर मनाली बाजार, अंजनी महादेव, महा कालेश्वर मंदिर में भक्ताें की भीड़ उमड़ी।
मंदिरों में घोटा और फलाहार का भी प्रबंध किया था। कद्दू का हलवा भी बांटा। लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य कमाया। भोलेनाथ के मंदिर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने अंजनी महादेव में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। उधर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व शांति भवन जीवन दर्शन आध्यात्मिक आर्ट गैलरी मनाली ने भी शिवरात्रि का पर्व मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मकुमारी बहन संध्या ने की। कार्यक्रम में एसडीएम मनाली डाॅ. सुरेंद्र ठाकुर और नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर भी मौजूद रहे। संवाद