फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd gathered for the meeting of the gods

Kullu News: देवताओं के मिलन के लिए उमड़ा सैलाब

Sun, 22 Sep 2024 06:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for the meeting of the gods
खराहल घाटी में बिजली महादेव के मेले में पहुंचे देवी-देवता और देव खेल करते गूर।
कुल्लू। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव मंदिर (मथाण) में आयोजित मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन किए। इससे पहले घाटी के आराध्य बिजली महादेव के साथ देवता माहुटी नाग, छमाहणी नारायण, माता भागासिद्ध, माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू का देव वाद्ययंत्रों की थाप पर भव्य देवमिलन हुआ। इस दौरान बिजली महादेव की वादियां ढोल नगाड़ों, नरसिंगों, करनालों की स्वर लहरियों से गूंज उठीं। देव मिलन के बाद देवखेल की परंपरा को भी निभाया गया।
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव ने कारकूनों और हारियानों के साथ बिजली महादेव की परिक्रमा की। इस बार बिजली महादेव मेले में काहिका भी होने जा रहा है। काहिका उत्सव की परंपरा का निर्वहन सोमवार को किया जाएगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि आठ साल बाद माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू का देवता बिजली महादेव से भव्य मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश झुकाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed