{"_id":"579b968e4f1c1ba61521e3d7","slug":"science-lab-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की साइंस लैब में आग से झुलसा छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज की साइंस लैब में आग से झुलसा छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शुक्रवार को विज्ञान प्रयोगशाला में एक छात्र के झुलसने का मामला सामने आया है। छात्र को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू कॉलेज की साइंस प्रयोगशाला में बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी रोज की तरह प्रेक्टिकल कर रहे थे। पांच-पांच छात्रों के बनाए गए ग्रुप में छात्र काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक जार में रखे केमिकल ने आग पकड़ ली। इससे देखकर छात्र घबरा गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक छात्र के गले के नीचे छाती का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि छात्र को लगी अगा बुझाने में साथी छात्रों ने भी मदद की, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग से झुलसने के बाद कुल्लू कॉलेज से छात्र को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे दाखिल कर दिया। छात्र की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ छात्रों का कहना है कि इसमें कहीं न कहीं कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही नजर आ रही है। कॉलेज में इस प्रकार की घटना होने के लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेवार है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर एसपी पदम चंद ने कहा कि कुल्लू कॉलेज की साइंस लैब में छात्र के झुलसने का मामला आया है। पुलिस इस संबंध में छात्रों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।