{"_id":"34bb0d7ad8d6ee9f14b346fb90fd38ad","slug":"one-injured-in-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी गाड़ी, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पलटी गाड़ी, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंजार में शोजा की ओर से आ रही एक गाड़ी अनियंत्रित होने से सड़क पर पलट गई। गाड़ी से सड़क पर पलटने से एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बंजार के शोजा गांव के ध्यान सिंह ने कहा कि वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसने एक गाड़ी में लिफ्ट ली, लेकिन शोजा के समीप अचानक गाड़ी का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर, इस मामले को लेकर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन