फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one died in road accident in kullu

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल 

Sun, 25 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू। Updated Sun, 25 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शनिवार देर रात को मोटरसाइकिल और स्कूटी में टक्कर हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को  मनाली की तरफ से आ रही एक स्कूटी और कुल्लू की ओर से आई मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दीपक निवासी लोरन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल दुर्गा और प्रेम का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed