फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one dead in accident

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 09 Jan 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कुल्लू Updated Sat, 09 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident

पर्यटन नगरी मनाली में वामतट मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस केस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनाली थाना में सड़क हादसे में युवक की मौत को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि अलेउ में वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके जिंदा होने की आस में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त कुलदीप उर्फ संदीप (37) के रूप में हुई हे। मृतक मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला था। वह पिछले कुछ अरसे से मनाली के अलेउ में कारपेंटर का कार्य कर रहा था। शाम को भी वह काम खत्म करने के बाद अलेउ में नवांग के घर किराये पर लिए कमरे की ओर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। एएसपी नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed