{"_id":"585ea9764f1c1b774fe3ce0f","slug":"forest-guard-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में कोताही बरतने पर फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी में कोताही बरतने पर फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में कोताही बरतने पर वन विभाग के पाहनाला बीट के वन रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वन विभाग की एक टीम ने जंगल में देवदार के 49 स्लीपर बरामद किए। इसके अलावा जंगल में पांच कटे हुए पेड़ भी पाए गए। मामले में वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं, विभागीय जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पाहनाला के जंगल में दबिश दी। मौके से टीम ने देवधार के 49 नग बरामद किए। इसके अलावा देवदार के पांच पेड़ भी काटे हुए पाए गए। मामले में फॉरेस्ट गार्ड की लापरवाही नजर आने के बाद विभाग के आला अधिकारियों ने आगामी कार्रवाई की। डीएफओ पार्वती ने फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड करने के बाद जरी स्थित कार्यालय में लगाया है।
उधर, डीएफओ पार्वती हीरालाल राणा ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर पाहनाला बीट के फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके से देवदार के 49 नग भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, विभागीय जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। जो मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
डीएफओ पार्वती की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। गौर रहे कि करीब दो सप्ताह पहले भी डीएफओ पार्वती ने मणिकर्ण घाटी के शिल्ला बीट के फॉरेस्ट गार्ड को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था। अब पाहनाला बीट के फॉरेस्ट गार्ड को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करने पर डीएफओ की कार्रवाई को लोगों ने सराहा है।