फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अखाड़ा बाजार से लापता दुकानदार की संदिग्ध ऱ्त

अखाड़ा बाजार से लापता दुकानदार की संदिग्ध ऱ्त

Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अखाड़ा बाजार से लापता दुकानदार की संदिग्ध ऱ्त
अखाड़ा बाजार से लापता दुकानदार की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

ब्यास में शिरढ़ के पास मिला लापता दुकानदार का नग्न शव
26 मई से लापता था दुकानदार, सेउबाग में मिली थी कार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार से लापता चल रहे दुकानदार की संदिग्ध मौत हो गई है। दुकानदार का शव बुधवार को भुंतर के साथ शिरढ़ बिहाल मेें ब्यास नदी से बरामद किया गया। व्यक्ति 26 मई से लापता चल रहा था और 12 दिन बाद पुलिस को लापता दुकानदार का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को ब्यास नदी के बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करवाई।
उक्त व्यक्ति 26 मई शाम सात बजे अपनी गाड़ी में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढने का भरसक प्रयास किया। परंतु सफलता न मिलने पर 27 मई को उनके भाई दीपक ने सदर थाना कुल्लू में लापता होने की शिकायत दर्ज की। दुकानदार की कार सेउबाग में ब्यास नदी के किनारे बरामद हुई थी। इस दौरान पुलिस ने उनको ढूंढने के लिए ब्यास नदी में कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नागदेव ने कहा कि पुलिस जांच में उनकी गाड़ी सेउबाग स्थित ब्यास नदी पर बने एक पुल के पास के बरामद हुई थी लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने बबेली से रामशिला तक ब्यास नदी में कई बार राफ्ट से तलाश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि शिरढ़ बिहाल में ब्यास नदी किनारे एक शव पड़ा है। जिससे पुलिस ने बाहर निकाला तो व्यक्ति की पहचान ज्योति प्रकाश निवासी अखाड़ा बाजार के रूप में हुई। शव की शिनाख्त उनके भाई व बेटे ने की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed