{"_id":"599c57444f1c1b78538b4820","slug":"91503418180-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैमन पुल से महिला ने ब्यास में लगाई छलांग, शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैमन पुल से महिला ने ब्यास में लगाई छलांग, शव बरामद
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। कुल्लू शहर के रामशिला स्थित गैमन पुल से मंगलवार सुबह एक महिला ने अचानक गैमन पुल से उफनती ब्यास में छलांग लगा दी। जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस को हनुमान वाटिया के समीप टापू में महिला का शव बरामद हुआ। छलांग लगाने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगवैली की एक महिला मंगलवार सुबह घर से बिना बताए निकली थी। जिसने मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गैमन पुल से आवाजाही के बीच अचानक ब्यास में छलांग मार दी। घटना को देखने के बाद प्रत्यक्षदर्शी मौके की ओर भी दौड़े, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। पुलिस के सहायता नंबर 100 पर किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अखाड़ा बाजार के हनुमान वाटिका के समीप ब्यास नदी में बने टापू पर महिला का शव फंसा पाया गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतका की पहचान भागवती (30 वर्षीय) पत्नी रोशन लाल गांव भालठा डाकघर डुगीलग तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला सुबह आठ बजे बिना बताए घर से निकली थी। पुलिस के बताने पर उसकी खुदकुशी की सूचना मिली। हालांकि पुलिस मायका पक्ष से भी इस संबंध में छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसएचओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि महिला द्वारा ब्यास में छलांग मारने की कारणों की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर कानूनी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।