फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चलती जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत

चलती जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत

Sat, 13 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
चलती जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर के रोहलीनाला में चलती बोलेरो पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग बच गए हैं। उदयपुर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जीप में कुलड़ा निवासी दौलत राम (46), तिलक राज (30) निवासी किलाड़ ,शाच निवासी संतोष कुमारी (36), सुमित्रा देवी (35) सवार थे।

हादसे के दौरान सुमित्रा पत्थर लगने से घायल हो गई थी। वे घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मनाली-किलाड़ सड़क पर शुक्रवार को एक जीप जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी रोहलीनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक एक पत्थर जीप का शीशे तोड़कर उसमें सवार एक महिला पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी निवासी अजोग, पांगी के रूप में हुई है। चालक सहित तीन लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रहे एसएचओ उदयपुर मोती राम ने कहा कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांगी को जोड़ने वाला किलाड़ रोड खराब व तंग है। पहाड़ी से गुजरने वाले इस मार्ग पर पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed