फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एनएच के पांच मीटर दायरे में बने कब्जे हटेंगे

एनएच के पांच मीटर दायरे में बने कब्जे हटेंगे

Wed, 10 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
एनएच के पांच मीटर दायरे में बने कब्जे हटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेशों पर पार्वती घाटी के होटलों पर कार्रवाई के बाद अब एनएच के साथ पांच मीटर के दायरे में बने अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जिया से रामशिला तक प्रशासन ने करीब 150 भवन चिन्हित किए हैं। इनका एनएच के पांच मीटर के दायरे में अवैध निर्माण किया गया है। ऐसे भवनों की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है।

हाईकोर्ट के आदेश पर होने वाली कार्रवाई को लेकर कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें प्रशासन ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर निशानदेही की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पांच मीटर के दायर में बने भवनों को चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि चिन्हित किए गए सभी भवनों में से कुछ भवनों को नहीं छेड़ा जाएगा। एनएच निर्माण से पहले बने भवनों को फिलहाल नहीं छेड़ा जाएगा। गौर रहे कि लेफ्ट बैंक में जिया-रामशिला मार्ग को एनएच बनकर करीब छह से सात साल का समय हो गया है। इस अवधि के दौरान जिन लोगों ने भी एनएच के पांच मीटर के दायरे में निर्माण किया है, उन भवन मालिकों पर कार्रवाई होना तय है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश को प्रशासन सख्ती से लागू करवाने में जुटा हुआ है। जिलाभर में हाईकोर्ट व एनजीटी के आदेश पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप रहा है। उधर, इस संबंध में एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर नेशनल हाईवे के साथ पांच मीटर के दायरे में बने अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जिया से रामशिला के बीच अभी तक 150 भवन चिन्हित हुए हैं। इसकी सूची तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि भवनों की निशानदेही पूरी हो गई है। अब पांच मीटर के दायरे में बने अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed