फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हीटर से लगी आग से झुलसे होमगार्ड जवान की मौत

हीटर से लगी आग से झुलसे होमगार्ड जवान की मौत

Tue, 06 Mar 2018 09:13 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
हीटर से लगी आग से झुलसे होमगार्ड जवान की मौत
तोड़ा दम - फोटो : demo
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में हीटर से लगी आग की चपेट में आए होमगार्ड जवान की मौत हो गई। हालांकि इससे पहले गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान गत सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मामला 28 फरवरी को सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त होमगार्ड जवान डीसी निवास में बतौर कुक तैनात था और कुल्लू में होली पर्व के दौरान 28 फरवरी को अपने कमरे में सोया था। इस बीच जवान हीटर को बंद करना भूल गया। ऐसे में रात के समय हीटर ने आग पड़ ली और जवान बुरी तरह से जल गया। घटना की सूचना मिलने पर जवान को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए लाया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, जवान के शव को उनके घर बंजार स्थित बरनाला पहुंचाया गया और पूरे गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें डीसी युनूस ने भी भाग लिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय घनश्याम पुत्र जेहड़ राम निवासी बरनाला बछुट बंजार के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि होमगार्ड जवान का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed