फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सड़क पर वैन पलटने से चालक की मौत

सड़क पर वैन पलटने से चालक की मौत

Sat, 13 Apr 2019 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर वैन पलटने से चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बंदरोल के पास एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कुल्लू की तरफ आ रही एक वैन बंदरोल सब्जी मंडी के आगे पहाड़ी से जा टकराई। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई।

हादसे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए व्यस्त कुल्लू-मनाली हाईवे-21 पर लंबा जाम लग गया।
    इस दौरान एकमात्र चालक ही सवार था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सबसे पहले जाम को खुलवाया। लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बाद मदद के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया है। मामले की जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई धनी राम ठाकुर ने कहा कि हादसे में व्यक्ति के सिर में गहरी चोट लग गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि वैन पलटने से पहले पहाड़ी जा टकरा गई थी। हादसे में मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोपाल ठाकुर पुत्र मेघनाथ निवासी शिरढ़, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed