फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेड़ से फंदा लगाकर लटके व्यक्ति की मौत

पेड़ से फंदा लगाकर लटके व्यक्ति की मौत

Sat, 30 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से फंदा लगाकर लटके व्यक्ति की मौत
पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मुख्यालय के साथ सटी लगवैली का मामला
मौके से जहरीले पदार्थ की शीशी हुई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी लगवैली में एक व्यक्ति ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला लगवैली के बढ़ई गांव का है।
पुलिस को दिए बयान में भाई परमानंद ने कहा कि शुक्रवार शाम को वह खाना खाने के बाद साथ वाले मकान के एक कमरे में सो गए। रात को करीब तीन बजे के बाद उनका कोई पता नहीं लग पाया। शनिवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें ढूंढने लगी तो कोई पता नहीं लग सका। बाद में परिवार के लोगों ने गांव के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान घर से करीब 50 मीटर दूर बगीचे में उनका शव बरामद हुआ। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर जहरीले पदार्थ की एक शीशी भी बरामद की है और रस्सी, शीशी को अपने कब्जे लिया। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान कलमबंद कर लिए हैं और उन्होंने व्यक्ति की मौत किसी तरह का शक नहीं जताया है। जांच अधिकारी एसआई जय सिंह ठाकुर ने कहा कि मृतक 44 वर्षीय धर्म चंद एक साल से मानसिक तौर पर परेशान था और उनका उपचार भी चल रहा था। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed