फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छात्राओं ने लगाया प्राध्यापक दंपति पर प्रताड़ित करने का आरोप

छात्राओं ने लगाया प्राध्यापक दंपति पर प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 08 Aug 2017 09:39 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया प्राध्यापक दंपति पर प्रताड़ित करने का आरोप
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत चार छात्राओं ने एक प्राध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। मामला गत वर्ष का है। जिसकी कॉलेज की एक कमेटी जांच भी कर रही है। इस मामले में उक्त प्राध्यापक तबादला हो चुके हैं। उनकी जगह उनकी पत्नी को कॉलेज में तैनाती मिली है। जो अब छात्राओं पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज की चार छात्राएं उक्त प्राध्यापक द्वारा अश्लील हरकतें करने व महिला प्राध्यापिका की ओर से इस मामले में दबाव बनाने को लेकर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री से मिली। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुल्लू कॉलेज में रहे एक प्राध्यापक व उनकी पत्नी उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। पिछले वर्ष उक्त प्राध्यापक कुल्लू कॉलेज में पढ़ाते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे। उनसे फोन पर भी अश्लील बातें करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने प्राचार्य से की। इस संबंध में प्राचार्य ने एक कमेटी बिठाई, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ। उल्टा उक्त प्राध्यापक ने फोन कर धमकियां देना शुरू कर दिया। उक्त प्राध्यापक की पत्नी इन दिनों इस मामले में केस वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। छात्राओं का आरोप है कि पिछले वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को उन्हें 10 से 4 बजे तक क्लासरूम में रखा और ब्यान नहीं बदलने भविष्य तक खराब करने की धमकी दे डाली। वहीं, इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले को लेकर कॉलेज प्राध्यापिका से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मनाली मंडल युवा मोर्चा महामंत्री विवेक नेगी और विशाल पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed