फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू शहर में चोर सक्रिय, अब केबल एंपलीफायर व तार चोरी

कुल्लू शहर में चोर सक्रिय, अब केबल एंपलीफायर व तार चोरी

Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर में चोर सक्रिय, अब केबल एंपलीफायर व तार चोरी
शहर में केबल एंपलीफायर और तार चोरी
विज्ञापन

शुक्रवार रात को शातिरों ने दिया घटना को दिया अंजाम
उपभोक्ता परेशान, संचालकों ने पुलिस को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में चोर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में सरकारी आवास में चोरियों के मामलों के बाद शहर में केबल एंपलीफायर और तार चोरी का मामला सामने आया है। केबल संचालकों ने इस संबंध में शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। रात्रि के दौरान शहर में पेश आ रही घटनाओं को लेकर पुलिस गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
इस घटना के बाद शहर के सैकड़ों केबल उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि केे कुछ शातिरों ने घरों में केबल के एंपलीफायर समेत सैकड़ों मीटर केबल तार काट कर चुरा ली। इसका खुलासा शनिवार सुबह केबल उपभोक्ताओं द्वारा केबल सुचारु न चलने की शिकायत पर हुआ। जब टीम मौके पर पहुंची तो फास्टवे व एनएक्सटी केबल टीवी की तार और एंपलीफायर ही गायब पाई गईं। सुल्तानपुर व साथ लगते मट और शीशामाटी में शातिरों ने दोनों केबल टीवी के तार चोरी किए हैं।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एनएक्सटी केबल संचालक मनमिंद्र अरोड़ा और फास्टवे केबल संचालक राजेंद्र सूद ने बताया कि चोरी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और शातिरों का सुराग लगाया जाए। गौर रहे कि पिछले करीब एक माह के भीतर जिला मुख्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है। शहर में इस तरह की घटनाओं से लोगों को भय सताने लगा है। वहीं इस संबंध में सिटी चौकी अखाड़ा बाजार प्रभारी शेष राम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed