{"_id":"5baa83f6867a557feb4e3265","slug":"21537901558-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गई छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गई छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कक्षा नौ की छात्रा का गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक अपहरण कर ले गए। मामला दो समुदायों का होने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्रा के पिता ने दो युवकों को नामजद कर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण की 15 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। गांव के ही विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करती है। छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी बेटी सोमवार को विद्यालय गई थी। विद्यालय की छुट्टी के बाद भी जब वह घर नही पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। छात्रा की तलाश की गई । इस दौरान पता चला कि उनकी बेटी को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक अगवा कर ले गए हैं। इस पर परिजन घबरा गए और युवकों की तलाश में लग गए। कोई सुराग न लगने पर छात्रा के पिता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर गांव के ही दो युवकों को नामजद कर बेटी को अगवा कर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी। मामला दो समुदायों के बीच होने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष है। जबकि गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। शीघ्र छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।