फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   युवक से पकड़ी ढाई किलो चरस

युवक से पकड़ी ढाई किलो चरस

Sat, 22 Sep 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
युवक से पकड़ी ढाई किलो चरस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के पतलीकूहल स्थित झौडू रा पानी थान पर एक युवक से करीब ढाई किलो से अधिक ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि वह पुलिस टीम के साथ पतलीकूहल- हलाण दो सड़क पर पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान जब वह झौडू रा पानी पर पहुंचे तो वहां पतलीकूहल की ओर आ रहा एक युवक पुलिस को देख कर हड़बड़ा गया। पुलिस ने शक होने पर युवक को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके बैग से दो किलो 498 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की दी है। आरोपी की पहचान जोग राज (30) निवासी डोभी के रूप में हुई है। युवक ने चरस की खेप को कहां से लाया इस बारे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed