फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हरियाणा रोडवेज के चालक से पकड़ी ढाई किलो चरस

हरियाणा रोडवेज के चालक से पकड़ी ढाई किलो चरस

Thu, 23 Nov 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के चालक से पकड़ी ढाई किलो चरस
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
कुल्लू के भूतनाथ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज के चालक से ढाई किलो चरस बरामद की गई है। चालक ने चरस अपनी सीट के नीचे रखी थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक धर्मजीत सिंह (46) गांव मेहम, रोहतक का रहने वाला है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बुधवार रात करीब 11.05 बजे को पुलिस ने भूतनाथ पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मनाली से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को निरीक्षण के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 2.452 किलोग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन


चरस को चालक सीट के नीचे रखा गया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बस चालक को गिरफ्तार कर बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद बस को रिलीज कर दिया। किसी बस चालक से बरामद की गई चरस की खेप का यह पहला मामला है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed