फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में जबरन करवाई दुकान खाली

मनाली में जबरन करवाई दुकान खाली

Sun, 17 Mar 2019 06:42 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 17 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
मनाली में जबरन करवाई दुकान खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में एक किराये की दुकान को जबरन खाली करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मनाली की मनु मार्किट में प्रेमचंद पुत्र मिलखी राम निवासी गांव सुक्कड़, धर्मशाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार रात को तीन लोग दुकान में आए और जबरन इसे खाली करने को कहा। इससे पहले कि कुछ समझ पाता उन लोगों ने सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। वह पुलिस की मदद लेने पुलिस थाने पहुंचा।

शिकायतकर्ता जब पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपियों ने सारा सामान बाहर फेंककर दुकान में ताला लगा दिया था। उसने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, इस संबंध में मनाली थाना प्रभारी मोहन रावत ने कहा कि प्रेमचंद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 447, 427 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। पर्यटन नगरी मनाली में जबरन दुकान खाली करवाने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed