फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टैक्सी चालक से डेढ़ किलो चरस पकड़ी

टैक्सी चालक से डेढ़ किलो चरस पकड़ी

Fri, 28 Dec 2018 07:11 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक से डेढ़ किलो चरस पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के 15 मील के पास पुलिस ने एक टैक्सी से करीब डेढ़ किलो ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर टैक्सी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुल्लू-मनाली हाईवे स्थित 15 मील के पास पुलिस नाकाबंदी पर थी। शक के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मनाली की तरफ सेे कुल्लू आ रही एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका तो टैक्सी में बैठा चालक घबरा गया और भागने की कोशिश में था। पुलिस ने गाड़ी को रोका और तलाशी ली। गाड़ी से एक किलो 484 ग्राम चरस की खेप पकड़ी। पुलिस ने टैक्सी चालक असलम खान (38) निवासी शिमला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 15 मील में नाका लगा रखा था। उन्होंने कहा कि चरस के आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसने चरस कहां से लाई और कहां लेकर जा रहा था, इस बारे में पूछताछ चल रही है। इस साल जिला कुल्लू में पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ सवा दो सौ किलो चरस की खेप को बरामद किया है। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि चरस माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed