फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भ्भुंतर एयरपोर्ट के समीप टिप्पर चालक व पर्यटकों में खूनी झड़प

भ्भुंतर एयरपोर्ट के समीप टिप्पर चालक व पर्यटकों में खूनी झड़प

Mon, 10 Jun 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
भ्भुंतर एयरपोर्ट के समीप टिप्पर चालक व पर्यटकों में खूनी झड़प
कुल्लू में गाड़ी ओवरटेक करने पर टिपर
विज्ञापन

चालक और कार सवार पर्यटकों में झड़प
- टिपर चालक ने निकाली रॉड, पर्यटकों ने रॉड छीन चालक को धुना
- फिर दूसरे पक्ष के लोगों ने पहुंचकर पर्यटकों के वाहन से की तोड़फोड़
- मारपीट के घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौर के समीप भैंस नाले के समीप सोमवार को गाड़ी के ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। सड़क में दिनदहाड़े पर्यटक और स्थानीय युवाओं के बीच रॉड और लात घूंसे चले। इससे काफी देर तक जाम लग गया। वहीं पर्यटकों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पर्यटकों को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया।

पुलिस के अनुसार एचपी65टी-0578 नंबर टिपर से चालक सुरेश कुमार निवासी गांव डुआड़ा डोभी, क्रैशर के लिए जा रहा था। इसी दौरान एचआर26बी5-5380 नंबर की कार ने टिपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी को लेकर दोनों वाहनाें के चालकों में बहस शुरू हो गई। टिपर चालक ने रॉड निकाल ली जबकि रिझान खालिद निवासी दिल्ली ने रॉड छीनकर टिपर चालक पर हमला कर दिया। इसमें टिपर चालक को सिर और बाजू में गंभीर चोटे आईं। टिपर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचते ही टिपर चालक के साथियों ने पर्यटकों को गाड़ी से बाहर घसीटकर पीटा। घायल टिपर चालक को पीएचसी भुंतर में प्राथमिक उपचार दिया गया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट किए जाने को लेकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed