{"_id":"5cf7e2d6bdec22077654fd34","slug":"155974932119-kullu-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में नेपाली युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनाली में नेपाली युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में एक नेपाली युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई है। नेपाली युवक ढाबे में काम करता था। युवक ढाबे से काम कर मंगलवार रात को करीब दस बजे अपने कमरे में लौटा। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय नेपाली मनोज वोहरा पुत्र हरिचंद वोहरा, निवासी नेपाल गोंपा रोड मनाली में एक ढाबे में काम करता था। सुबह जब वह अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकला तो मकान मालिक को शक हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। सुसाइड नोट का पता लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि एएसपी राजकुमार चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।