{"_id":"5cf13ff1bdec22078a1fd6c6","slug":"155931446313-kullu-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने लोगों को लूटने के लिए गूगल बनाया जरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शातिरों ने लोगों को लूटने के लिए गूगल बनाया जरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शातिर ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। लोग भी उनके झांसे में आ रहे हैं। शातिरों ने लोगों को लूटने के लिए गूगल भी एक जरिया बना लिया है। गूगल पर ठगों ने सरकारी दफ्तरों के नाम पर अपने फोन नंबर दर्शाए हैं, जिससे लोग उनके झांसे में आ जाए। इन दफ्तरों की आड़ में वे लोगों को लूट रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक करते, ऑनलाइन शापिंग करते समय सतर्क रहे। ऑनलाइन संबंधी जानकारी के लिए अच्छी तरह जांच कर ले।
जिला कुल्लू में ऑनलाइन ठगी के नए मामले आने से लोग सहमे हुए हैं। कुल्लू में एक व्यक्ति के साथ एचआरटीसी के टिकट को रद्द करने को लेकर हुई 36 हजार की ठगी को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने उन नंबर को ट्रेस कर दिया है, जिस खाते में राशि जमा हुई है। भुंतर थाना में दर्ज 85 लाख की ठगी की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट कुल्लू को सौंपा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने आम लोगों से किसी तरह के लालच में न आने की हिदायत दी है। उन्होंने अपील की है कि वह फोन पर पूछे जाने वाली किसी तरह की जानकारी न दें। इसके अलावा उन्होंने किसी तरह के लिंक को क्लिक करने व शेयर नहीं करने से भी सावधान रहने को कहा है। एसपी ने कहा कि ऑ लाइन शातिर ठगी करने के लिए कई तरह के हथकंडों को अपने रहे है। अभी तक इनकी जाल में कई लोग आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले कुल्लू में दो लोगों को बस सीट की बुकिंग को रद्द करने के नाम गूगल के जरिए ठगा है। शातिर ने यात्री को बस लेट होने का हवाला देकर उनकी ओर से बुक की गई सीट को रद्द कर इसकी राशि को वापस देने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने दोनों लोगों से बैंक से संबंधित जानकारी मांगी और देखते ही देखते एक व्यक्ति के खाते 36 हजार उड़ाए लिए गए। दूसरे व्यक्ति का फोन नंबर बैंक के साथ लिंक नहीं होने से ठगी का शिकार होने से बच गया।