फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। उझी घाटी में रायसन क्षेत्र के खारका गांव की युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। जहर निगलने के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभा देवी (19) पुत्री राजकुमार निवासी गांव खारका, तहसील व जिला कुल्लू वीरवार शाम को घर में अकेली थी। इस दौरान उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद लड़की से चाचा ने जब उसकी बिगड़ती तबीयत देखी तो होश उड़ गए। युवती ने अपने चाचा को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद परिजनों ने युवती को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन जहर की मात्रा अधिक होने के कारण उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शोभा अपने घर की लाडली बेटी थी। उसे खाने पीने का बहुत शौक था। गलती से दवाई खाने की वजह यही हो सकती है। परिजनों ने पुलिस को ऐसा ब्यान दिया है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवती की गलती से जहर निगलने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। घटना के बाद युवती के परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed