{"_id":"5a006de04f1c1b79548bb77f","slug":"141509977568-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के दीवार से टकराने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के दीवार से टकराने से युवक की मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बाहंग में एक मोटर साइकिल के दीवार से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका मनाली अस्पताल में उपचार रहा है। मनाली पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा रविवार रात को करीब साढ़े दस बजे हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को पलचान से मनाली की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल बाहंग के पास नियंत्रण होकर एक दीवार से जा टकराया। हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक में सवार एक युवक व एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय एक युवक की मदद से मनाली अस्पताल पहुंचाया गया जहां 24 वर्षीय नीरत शाही निवासी नेपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जबकि गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय अंजली नामक युवती निवासी नेपाल का उपचार चल रहा है। मामले के जांच अधिकारी मनाली थाना के हैड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि दोनों नेपाली मनाली के आसपास ढाबा चलाते हैं और ओल्ड मनाली में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने मृतक नेपाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।