फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दोहरानाला में पौने दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

दोहरानाला में पौने दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
दोहरानाला में पौने दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
जिला कुल्लू में चरस तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने दो युवकों से पौने दो किलो चरस बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान चरस की खेप पकड़ी है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी जब्त किया गया है।

छानबीन की जा रही है। मंगलवार को थाना ढालपुर की एक टीम रुटीन नाकाबंदी और पेट्रोलिंग ड्यूूटी पर थी। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। शक के आधार पर वाहनों को तलाशी के लिए रोका जा रहा था।
विज्ञापन


एक कार चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और उसने गाड़ी की गति तेज कर दी। शक होने पर पुलिस ने कार को रोका और तलाशी लेने पर 1.700 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी में बैठे 27 साल के हंस राज निवासी कथवाड़ तथा 35 वर्षीय मुनीश कुमार निवासी साहेली, जिला मंडी को गिरफ्तार किया। दोनों युवक गाड़ी में मंडी की तरफ जा रहे थे।


एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि चरस तस्करों ने चरस की खरीद कहां से की थी, इस बारे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों के मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed