फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अस्थायी शिविर में सुरक्षित नहीं सोने व चांदी से जड़े देव रथ

अस्थायी शिविर में सुरक्षित नहीं सोने व चांदी से जड़े देव रथ

Tue, 23 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी शिविर में सुरक्षित नहीं सोने व चांदी से जड़े देव रथ
देवता टकरासी नाग के शिविर में चोरी, सुरक्षा में बड़ी चूक
विज्ञापन

अस्थायी शिविर में सुरक्षित नहीं सोने-चांदी से जड़े देव रथ
सोमवार रात करीब दो बजे दिया चोरी की घटना को अंजाम
कड़े सुरक्षा के बीच हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में बने अस्थायी शिविरों में सोने और चांदी से जड़े देवी-देवताओं के देव रथ सुरक्षित नहीं है। सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच शातिरों ने देवता टकरासी नाग के अस्थायी शिविर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि शातिर देव रथ तक पहुंचने असफल रहे, लेकिन शिविर में रखे गैस सिलिंडर और सामान को ले उड़े। इस संबंध में देवता के कारदार ने शिविर से चोरी हुए सामान की सदर थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उपायुक्त कार्यालय के ठीक पीछे गेट के पास विराजमान बाह्य सराज के अधिष्ठाता देवता टकरासी नाग के अस्थायी शिविर में 22 अक्तूबर सोमवार रात करीब दो बजे देवता के अस्थायी शिविर में कारकून सोये हुए थे। इस बीच कुछ शातिर यहां घुस गए और सिलिंडर को ले उड़े। आशंका जाहिर की जा रही है कि शातिर अस्थायी शिविर में रैकी के लिए पहुंचे थे। शातिरों ने अस्थायी शिविर में शराब का सेवन भी किया है और शराब की बोतल भी मौके से बरामद हुई है। घटना का खुलासा सुबह करीब छह बजे हुआ। जब कारकूनों के लिए चाय बनाई जा रही थी। सिलिंडर न होने से कारदार और अन्य कारकूनों के होश उड़ गए और इसकी शिकायत सदर कुल्लू में दी गई। टकरासी नाग के कारदार बृज लाल ने कहा कि सिलिंडर को घर से लाया गया था, लेकिन देवता के अस्थायी शिविर से इस तरह की चोरी होना हैरान करने वाला है। कहा कि उनके शिविर के पास पुलिस की भी तैनाती की गई है फिर भी शातिरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कारकून श्याम लाल, संतोष कुमार, प्रकाश चंद, महेंद्र माही, कमल ठाकुर, किशन कायथ और गोविंद सिंह ने कहा कि सिलिंडर चोरी होने से देवरथों की सुरक्षा को भी खतरा हो गया है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि देव शिविरों में सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठाया गया है। सभी सेक्टर के पुलिस अधिकारियों को इस स्तर पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
कुल्लू पुलिस का दावा है कि कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान सीसीटीवी और रात को गश्त से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन देवता के अस्थायी शिविर में शातिरों की सक्रियता ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सुरक्षा व्यवस्था के सभी दावे हवा होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed