{"_id":"5bb22350867a5570f1105beb","slug":"101538401104-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहण के जंगलों में मिला पर्यटक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहण के जंगलों में मिला पर्यटक का शव
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मणिकर्ण से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राहण जंगल में एक पर्यटक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हो गया है। पुलिस को इसकी सूचना कसोल पंचायत के उप प्रधान ने दी। चौकी प्रभारी नंद लाल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना कर दी है, जो मंगलवार दोपहर तक मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के पहुंचने पर इसका खुलासा हो पाएगा।