फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman involved in elderly woman's murder arrested.

Bhiwani News: वृद्धा की हत्या में शामिल महिला पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman involved in elderly woman's murder arrested.
भिवानी। गांव धनाना में खेत में 70 वर्षीय वृद्धा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में सदर पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला पूनम निवासी धनाना को भिवानी से गिरफ्तार किया। पूनम को मामले में नामजद किया गया था और पुलिस के अनुसार वारदात के दिन वह मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

गांव धनाना में 25 सितंबर को खेत में प्यारी देवी और उसके बेटे राजेश पर ट्रैक्टर चढ़ाने की सूचना पुलिस को मिली थी। हादसे में प्यारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 38 वर्षीय राजेश घायल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शिकायतकर्ता सोनू निवासी धनाना की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पूनम मारपीट की घटना में शामिल थी। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक महाबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 सितंबर को मुख्य आरोपी अमित उर्फ देसी और उसके भाई सुमित निवासी धनाना को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने अमित उर्फ देसी और सुमित से वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर और एक डंडा बरामद किया था। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed