{"_id":"6abebc340165c3b70d0f4287","slug":"theft-at-office-after-cutting-the-lock-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1080126-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऑफिस का ताला काटकर दो एसी समेत हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऑफिस का ताला काटकर दो एसी समेत हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
महाड़ी स्थित चौक पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बने एक प्रॉपर्टी ऑफिस में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने गेट का ताला काटकर लाखों रुपये का सामान और 50000 रुपये चोरी कर लिया। सुबह ऑफिस पहुंचने पर घटना का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शेरपुर शाहपुर निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महाड़ी चौक पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में उनकी प्रॉपर्टी है, जहां उन्होंने कार्यालय बना रखा है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय के पिछले गेट का ताला कटर से काट दिया और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार चोर कार्यालय से दो स्प्लिट एसी, पूरे कार्यालय की वायरिंग, छत का पंखा, बफर स्पीकर, एम्प्लीफायर, इंडक्शन, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर ले गए और 50000 कैश चोरी हुए सामान की कीमत करीब लाखों रुपये बताई गई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कार्यालय पहुंचने पर श्रवण कुमार को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।